*बीमारियां होती क्यों हैं*

Bottom Article Ad

*बीमारियां होती क्यों हैं*

*बीमारियां होती क्यों हैं*

यदि इस विषय पर चर्चा की जाए तो विभिन्न कारण मिलेंगे वो भी उचित तर्कों के साथ, कि आखिर कोई बीमारी होती क्यों है। कुछ कारण जैसे खान पान में गड़बड़ी, पोषक तत्वों की कमी, जीवन शैली में अनिश्चितता, और अनुवांशिकता आसानी से गिनाए जा सकते हैं। बीमारी तब पता चलती है जब शरीर का प्रतिरोधक तंत्र रक्षा करने में असमर्थ हो जाता है या वह बीमारी एक सीमा से आगे बढ़ जाती है जहां वह शारीरिक कार्यों में बाधा पहुंचाने लगती है।

एक सरल कारण मैं आपको बताता हूं, जिसमे कोई गूढ़ विज्ञान नही है, आप समझ सकते हैं। हमारे शरीर के अंग विशेष कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं। ये कोशिकाएं ही अंग की कार्यप्रणाली के लिए जिम्मेदार हैं। यदि इन कोशिकाओं में किसी भी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी होती है, तो धीरे धीरे अंग सुस्त पड़ने लगता है, जो की *बीमारी* के रूप में हमारे सामने आता है। मतलब क्या, यदि लिवर की कोशिकाएं ख़राब हुई तो लिवर संबधी समस्या, थायराइड ग्रंथि की कोशिकाएं ख़राब तो थायराइड जैसी बीमारी, किडनी की कोशिकाएं ख़राब हुई तो किडनी की बीमारी, इन्सुलिन बनाने वाली कोशिकाएं ख़राब तो शुगर की बीमारी, त्वचा की कोशिकाएं ख़राब तो सफेद दाग की समस्या, इसी प्रकार से आप अन्य बीमारियों को भी समझ सकते हैं।

यह एक सरल भाषा में मैने समझाने की कोशिश की। अब आप इसका सरल समाधान क्या हो सकता है, सोच रहे होंगे? वह अगले मेसेज में। यदि आप जानने के इच्छुक हैं, तो रिप्लाई कर सकते हैं।

धन्यवाद

VikramSingh Valera
( Health and wellness coach)


Post a Comment

0 Comments