उज्जैन की शान भारत माता मंदिर/ Bharat Mata Mandir Ujjain

Bottom Article Ad

उज्जैन की शान भारत माता मंदिर/ Bharat Mata Mandir Ujjain

                                       Watch Video

महाकाल नगरी उज्जैन में  श्रद्धालु भारत माता के भी दर्शन कर सकते है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास ही भव्य मंदिर  है। संभवत: यह प्रदेश का पहला ऐसा मंदिर है जहां भारत माता की विशाल पाषाण मूर्ति स्थापित की गई है। इसका लोकार्पण  संघ प्रमुख मोहनराव भागवत ने किया था।
Bharat Mata Mandir

लोकार्पण के एक दिन पहले  शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें अलग-अलग वेशभूषा में लोग शामिल हुए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मालीपुरा, दौलतगंज, नईसड़क, कंठाल, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होती हुई भारत माता मंदिर पहुंची। कई स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शाम को विशेष आरती हुई।

5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे!

माधव सेवा न्यास के पदाधिकारियों के अनुसार मंदिर के लोकार्पण समारोह में 5 हजार लोग शामिल थे।
VikramSingh Valera & Indar Sinh Solanki @ Ujjain


ये भी जानें

-मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन 2008 में किया गया था।

-2012 में निर्माण के लिए औपचारिक काम शुरू किया गया।

-निचले तल पर ध्यानकेंद्र और पुस्तकालय।

-इसके ऊपर 14 फीट ऊंची भारत माता की संगमरमर से बनी मूर्ति।



Night Viwes Templr


-4 हजार वर्ग फीट का गर्भगृह।

-सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक कर सकेंगे दर्शन।

-मंदिर में ऑडिटोरियम का निर्माण भी किया गया है।

मुझे उम्मीद है आपको ये पोस्ट पसंद आएगी!
जय हिन्द, वन्दे मातरम् !!



Post a Comment

0 Comments