दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित होगी रूमादेवी

Bottom Article Ad

दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित होगी रूमादेवी

नारी शक्ति
बाड़मेर के गौरव 
    दो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित होगी रूमादेवी : हस्तशिल्प क्षेत्र में नवाचार कर प्राप्त की ख्याति

(विश्व की 50 सबसे प्रभावी नवप्रतकों की सूची में रूमादेवी)

ग्रामीण विकास एवम चेतना संस्थान बाड़मेर की अध्यक्ष व हस्तशिल्पी रूमादेवी को दो अंतरराष्ट्रीय पुरूस्कारों से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त होगा।
संस्थान सचिव विक्रमसिंह ने बताया कि विश्व की 50 सबसे प्रभावी नवप्रवतको [50 Most impactful innovators ( global listings) ] की सूची में रूमादेवी के नाम की घोषणा हुई हैं।
यह अवार्ड अगले सोमवार 18 फरवरी को मुंबई के ताज होटल में आयोजित वर्ल्ड सी. एस. आर. कांग्रेस में प्रदान किया जाएगा, जिसमें अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका व एशिया महाद्वीप के लगभग 130 देशों के उल्लेखनीय कार्य करने वाली सीएसआर कंपनी समूह व सामाजिक क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्तित्व भाग ले रहे हैं।

वहीं विश्व महिला दिवस पर आगामी 8 मार्च को पूना में i woman global Award 2019 प्रदान किया जाएगा।अमेरिका, स्पेन, मैक्सिको व भारत सहित चार देशों में यह कार्यक्रम एक साथ आयोजित होगा।

Post a Comment

0 Comments